बंगाल प्रवास के दौरान आज साल्ट लेक स्थित भाजपा मुख्यालय में चुनाव टीम के साथ बैठक की। आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव के संदर्भ में जमीनी स्तर पर समन्वय, बूथ प्रबंधन एवं संगठन की सक्रियता को और सशक्त बनाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने तथा संगठन को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों का आदान-प्रदान किया गया।
ऐसी रणनीतिक बैठकों के माध्यम से चुनावी तैयारियों को मजबूत आधार प्रदान होता है और संगठन को सफलता की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिलती है।







