आज नोएडा सेक्टर-56 में क्षेत्र की सीवर व्यवस्था को बेहतर एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से सम्पवैल एवं संबंधित सीवर लाइन के निर्माण कार्य का लोकार्पण माननीय नोएडा विधायक पंकज सिंह जी के साथ किया। लगभग ₹1.43 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए इस महत्वपूर्ण विकास कार्य से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुचारु सीवर निस्तारण की सुविधा प्राप्त होगी।
क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करना और स्थानीय निवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना विकास कार्यों की प्राथमिकता है। यह परियोजना सेक्टर-56 की सीवर व्यवस्था को मजबूत करने तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।







