आज ग्रेटर नोएडा में माननीय केंद्रीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी की गरिमामयी उपस्थिति में सेंट मैरी स्कूल के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उद्घाटन समारोह में मा. दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी, अभिभावकगण, शिक्षकगण तथा समाज के अन्य प्रतिष्ठित एवं सम्मानित जन भी उपस्थित रहे।
नव स्थापित शैक्षणिक संस्थान क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं समग्र विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।







