नोएडा में मुख्तार अब्बास नक़वी से शिष्टाचार भेंट

नोएडा में प्रशिक्षण महाभियान के दौरान वरिष्ठ नेता से शिष्टाचार भेंट

आज नोएडा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नक़वी जी से शिष्टाचार भेंट कर सार्थक संवाद किया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, जनसेवा एवं वर्तमान विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई, जिससे कार्य के प्रति नई ऊर्जा एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

सेक्टर 34 नोएडा कम्युनिटी सेंटर लिफ्ट लोकार्पण

सेक्टर-34 नोएडा में पैसेंजर लिफ्ट लोकार्पण समारोह में सहभागिता

आज नोएडा सेक्टर-34 स्थित कम्युनिटी सेंटर में निवासियों के आवागमन की सुविधा हेतु निर्मित पैसेंजर लिफ्ट के लोकार्पण समारोह में मा. नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी, जन प्रतिनिधिगण, पार्टी के पदाधिकारीगण एवं प्रिय क्षेत्रवासियों के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर लिफ्ट का लोकार्पण कर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित किया तथा क्षेत्र में सुविधाओं…