आज नोएडा सेक्टर-116 में भाजपा उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह जी की गरिमामय उपस्थिति में ‘GST में राहत’ विषय पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी में सम्मिलित होकर उद्घाटन एवं अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी केंद्र सरकार की कर सुधार और आमजन को राहत देने वाली योजनाओं को रेखांकित करती है।
इस कार्यक्रम में मा. नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी, नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। इस आयोजन ने स्थानीय नागरिकों को GST से जुड़ी नीतियों और उनके लाभों की स्पष्ट जानकारी प्रदान करने का अवसर दिया।







