
आज गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को गति देने एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित ज़ूम बैठक में सहभागिता की गई। बैठक में जिले के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ SIR अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा इसे और अधिक प्रभावी बनाने का आवाहन किया गया।
यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि जिले के कर्मठ कार्यकर्ता SIR अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।






