आज नई दिल्ली में माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनका स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया।
श्री राजनाथ सिंह जी से हुई यह आत्मीय मुलाकात सम्मान और सौहार्द से परिपूर्ण रही। दीपावली के इस शुभ अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।







