आज नोएडा के नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में ₹26.34 करोड़ की लागत से मॉडल टाउन गोल चक्कर पर प्रस्तावित स्काईवॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह परियोजना क्षेत्रवासियों की सुविधा, सुरक्षित पैदल आवागमन एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी, माननीय नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी सहित नोएडा महानगर के प्रिय क्षेत्रवासी तथा पार्टी के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। सभी ने इस विकास परियोजना को नोएडा के सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहरी ढांचे की ओर एक सराहनीय पहल बताया।







