आज भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के सेवानिवृत्त महानिदेशक श्री ओ. पी. भूटानी जी के 98वें जन्मदिन के अवसर पर उनसे आत्मीय भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके दीर्घकालीन सेवाभाव, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया।
ईश्वर से कामना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सदैव प्रसन्नता प्राप्त हो। उनका जीवन और सेवाकाल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।







