दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में देश के प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार श्री अशोक चक्रधर जी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उनकी दीर्घ साहित्यिक यात्रा, सामाजिक सरोकारों एवं हिंदी साहित्य में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध कवि श्री सुरेंद्र शर्मा जी सहित अन्य विशिष्टजनों से भी आत्मीय भेंट हुई। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक संवाद को समर्पित एक प्रेरणादायक अनुभव रहा।







