
आज IBA Industry Conclave 2026 एवं स्थापना दिवस समारोह में सम्मिलित होकर उद्योग जगत के साथियों से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। यह मंच उद्योगों की प्रगति, MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक विकास, नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। आयोजकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आइए, मिलकर औद्योगिक उन्नति एवं समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।






