आज नोएडा के सेक्टर-63 एवं सेक्टर-62 में आदर्श छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित छठ पूजा समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का यह महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा एवं सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पावन आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले समिति के सभी आयोजकों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का हृदय से आभार।
छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की मंगलकामना करता हूँ।







