मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दिनांक 28 मार्च 2026 को जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन हेतु गौतमबुद्ध नगर के बहुप्रतीक्षित दौरे को लेकर आज ग्राम गोपालगढ़ एवं भगवन्तपुर में जनसंपर्क किया तथा प्रिय ग्रामवासियों से संवाद किया।
इस दौरान ग्रामीणों में प्रधानमंत्री जी के आगमन को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला। जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन क्षेत्र के विकास, रोजगार और कनेक्टिविटी के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जिससे पूरे क्षेत्र को नई दिशा और गति मिलेगी।
जनसंपर्क के माध्यम से क्षेत्रवासियों को इस महत्वपूर्ण अवसर की जानकारी दी गई तथा सभी से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आग्रह किया गया।







