मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के करकमलों द्वारा दिनांक 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) के उद्घाटन कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आज अपने संसदीय क्षेत्र के खुर्जा विधानसभा अंतर्गत ग्राम रामगढ़ी, फिरोजपुर एवं अहरौली का दौरा किया तथा वहां के प्रिय क्षेत्रवासियों से संवाद कर उन्हें उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया।
इस दौरान क्षेत्रवासियों में माननीय प्रधानमंत्री जी के आगमन एवं जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर अपार उत्साह और उमंग देखने को मिली। यह ऐतिहासिक अवसर क्षेत्र के विकास, रोजगार एवं बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे गौतमबुद्ध नगर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।
सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया गया कि दिनांक 28 मार्च को प्रातः 09:30 बजे अधिक से अधिक संख्या में उद्घाटन स्थल पर पहुंचकर इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनें।







