आज गौतमबुद्ध नगर की धरती पर एक ऐतिहासिक अध्याय लिखा गया, जब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन किया गया। यह केवल एक परियोजना का शुभारंभ नहीं, बल्कि नए भारत की नई उड़ान और विकास के संकल्प का प्रतीक है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजरापु जी, प्रभारी मंत्री गौतमबुद्ध नगर श्री कुंवर बृजेश सिंह जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया। यह एयरपोर्ट आने वाले समय में उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। गौतमबुद्ध नगर की जनता के लिए यह गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है—वर्षों का सपना आज साकार हुआ है।
यह ऐतिहासिक सौगात क्षेत्र के विकास, रोजगार, निवेश और बेहतर कनेक्टिविटी के नए द्वार खोलेगी तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि की मजबूत नींव रखेगी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार।







