आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रबंधन को लेकर आज विधायक एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली श्री सतीश उपाध्याय जी, अलीगढ़ से सांसद श्री सतीश गौतम जी, पूर्व सांसद श्रीमती लॉकेट चटर्जी जी, पूर्व भाजपा दिल्ली उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर जी सहित वरिष्ठ साथियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान चुनाव प्रबंधन, संगठनात्मक समन्वय, बूथ स्तर की रणनीति तथा चुनावी गतिविधियों के प्रभावी संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आगामी चुनाव को संगठित एवं सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए गए।
ऐसी रणनीतिक बैठकें संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने तथा चुनावी तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।







