बंगाल प्रवास के दौरान आज भाजपा मुख्यालय में भाजपा लीगल टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। इस बैठक में संगठन से जुड़े विधिक पहलुओं, चुनावी प्रक्रियाओं एवं कानूनी प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही चुनाव के दौरान आवश्यक कानूनी तैयारियों एवं समन्वय को मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
ऐसी बैठकों के माध्यम से संगठन को विधिक रूप से सशक्त बनाते हुए चुनावी प्रक्रिया को सुचारु एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाते हैं।







