आज भाजपा स्थापना दिवस के पावन अवसर पर कोलकाता स्थित भाजपा मुख्यालय में भारत के महान राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना ने भारतीय राजनीति को नई दिशा प्रदान की है। उनके आदर्शों, सिद्धांतों एवं विचारों से प्रेरणा लेते हुए भारतीय जनता पार्टी आज जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के पथ पर निरंतर अग्रसर है। उनके द्वारा स्थापित ‘एकात्म मानववाद’ और राष्ट्रवादी विचारधारा आज भी संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रेरित करती है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण हेतु सतत कार्य कर रही है। यह अवसर हमें उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा के प्रति अपने संकल्प को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है।







