आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कार्यालय पर पश्चिम बंगाल चुनाव के पश्चात क्षेत्र में वापसी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय को लेकर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा आत्मीय स्वागत, स्नेह, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्राप्त हुईं। इस दौरान कार्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और विजय का वातावरण देखने को मिला। यह ऐतिहासिक विजय जनता के अटूट विश्वास, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम एवं संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम है। क्षेत्रवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्त किया गया प्रेम और समर्थन न केवल भावुक करने वाला है, बल्कि जनसेवा के प्रति जिम्मेदारी और संकल्प को भी और अधिक मजबूत करता है।
इस अवसर पर सभी साथियों के साथ संगठनात्मक विषयों, जनसंपर्क एवं आगामी कार्य योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं का उत्साह और जनता का विश्वास यह दर्शाता है कि विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। आप सभी का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद नई ऊर्जा प्रदान करता है तथा जनसेवा के मार्ग पर निरंतर समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।







