आज ग्राम गिरधरपुर, ग्रेटर नोएडा में स्वर्गीय भागमल सिंह भाटी जी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती दंगल कार्यक्रम में दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री वेदराम भाटी जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी जी के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं वहां उपस्थित क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनके अनुभव एवं विचार सुने। ऐसे आयोजन हमारी परंपरा, खेल भावना एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
Share this post







