आज नोएडा सेक्टर-18 स्थित होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित MSME ODOP-ODOC बिजनेस कॉन्क्लेव 2026 में सहभागिता की। “Empowering MSMEs, Building a Stronger भारत” के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने, स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान दिलाने तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई।
इस दौरान उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, नवाचार को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के नए अवसरों पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिल सके।







