
अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस के अवसर पर नोएडा में आयोजित यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के चतुर्थ संस्करण की कर्टेन रेजर सेरेमनी एवं 70 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी एवं कैबिनेट मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह जी के साथ सम्मिलित हुआ।इस अवसर पर पार्टी के सम्मानित पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में उपस्थित गणमान्यजनों के साथ प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश एवं MSME क्षेत्र को नई गति प्रदान करने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का साक्षी बना।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास, निवेश एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।






