आज लोकसभा की हाउस कमेटी (2025-26) के अंतर्गत गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के स्थानीय अध्ययन भ्रमण (Local Study Tour) की अध्यक्षता करते हुए एयरपोर्ट परियोजना का विस्तृत निरीक्षण एवं अध्ययन किया गया। इस दौरान माननीय समिति सदस्यों के साथ एयरपोर्ट की वर्तमान प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति, यात्रियों के लिए विकसित की जा रही आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं तथा भविष्य की कार्ययोजना पर गहन चर्चा एवं अवलोकन किया गया। यह अध्ययन भ्रमण परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। इस अवसर पर लोकसभा हाउस कमेटी के सम्मानित सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, क्षेत्रीय विधायकगण, भाजपा पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारीगण की उपस्थिति में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी अपार संभावनाओं पर सार्थक संवाद हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में विकसित हो रहा यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश की प्रगति का नया प्रतीक बन चुका है।
इसके संचालन से रोजगार, निवेश, उद्योग, पर्यटन एवं कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि होगी, जो प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को विकसित राष्ट्र की दिशा में नई गति प्रदान करेगी।







