आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी की गरिमामय उपस्थिति तथा राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री बी.एल. संतोष जी के मार्गदर्शन में आयोजित ‘सांसद-विधायक बैठक’ में सहभागिता की। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक विषयों, जनसेवा से जुड़े मुद्दों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत और सार्थक चर्चा की गई। यह संवाद पार्टी की मजबूती और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम रहा। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी एवं श्री बृजेश पाठक जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद एवं विधायकगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सुशासन, विकास और संगठन विस्तार को लेकर व्यापक विचार-विमर्श हुआ, जिससे आगामी समय में जनकल्याणकारी योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा तय की गई।







