आज नोएडा के सेक्टर-74 में केपटाउन एओए द्वारा मंदिर मार्ग (गेट-2 से मंदिर तक) निर्मित नवीन पैदल पथ के लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता की। यह पैदल पथ क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है, जिससे दैनिक जीवन में सुगमता और व्यवस्थित यातायात को बढ़ावा मिलेगा। इस पहल से स्थानीय बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और नागरिक सुविधाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं पर सार्थक संवाद किया गया। जनसहभागिता और संवाद के माध्यम से विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया, ताकि क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं और सशक्त जीवनशैली मिल सके।







