आज जनपद बुलन्दशहर में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा ₹574 करोड़ से अधिक लागत की 57 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर जी, बुलन्दशहर सांसद डॉ. भोला सिंह जी, पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर जी, राज्य मंत्री सुरेन्द्र दिलेर जी, विधायक लक्ष्मीराज सिंह जी, विधायक मीनाक्षी सिंह जी, जिलाध्यक्ष विकास चौहान जी तथा एमएलसी श्रीचंद शर्मा जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
जनहित को समर्पित ये विकास परियोजनाएँ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देंगी तथा विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को और अधिक सशक्त आधार प्रदान करेंगी।







