आज नोएडा के सेक्टर-19 में बूथ संख्या 284 से 294 तक के विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुँचकर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं बूथ अध्यक्षों से भेंट की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से संवाद कर मतदाता सूची में नाम दर्ज होने और आवश्यक संशोधन से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
सभी क्षेत्रवासियों से अपील है कि 28 एवं 29 नवंबर को अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुँचकर अपनी और अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में अवश्य जाँचें। जिन पात्र सदस्यों के नाम अभी तक सूची में शामिल नहीं हुए हैं, वे समय रहते नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूरी करें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर आवश्यक संशोधन भी करवाएँ।
मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का महत्वपूर्ण कदम है। आइए, जागरूक नागरिक बनें और अपने मताधिकार के प्रति सजग रहें।
सशक्त मतदाता, सुदृढ़ लोकतंत्र!







