
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के संकल्प के साथ आज नोएडा के सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में आयोजित ‘बूथ अध्यक्ष सम्मेलन’ में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित बूथ प्रभारियों का अभिनंदन कर उनका हौसला बढ़ाया तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान जी सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे। यह सम्मेलन संगठन की मजबूती, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण और आगामी लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।






