आज पावन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नोएडा के सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर पहुंचकर प्रभु के मंगलमय दर्शन किए तथा पूज्य गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह शुभ अवसर श्रद्धा, भक्ति और गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने जीवन में गुरु के महत्व, उनके मार्गदर्शन और ज्ञान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। इस पावन दिन पर सभी के जीवन में ज्ञान, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का संकल्प लिया गया।







