
आज पावन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नोएडा के सेक्टर-25 स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर गुरुजन का श्रद्धापूर्वक वंदन किया एवं उनका कल्याणकारी आशीर्वाद प्राप्त किया। यह पावन दिन गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर समाज में आध्यात्मिक मूल्यों, सेवा भावना और सद्भावना को सुदृढ़ करने का संदेश भी प्राप्त हुआ। गुरुजन का मार्गदर्शन जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है और समाज को एकता एवं संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।






