
आज नई दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित वर्ल्ड गिफ्ट्स एक्सपो 2026 का भ्रमण कर कारीगरों, उद्यमियों एवं निर्यातकों से संवाद किया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट उत्पादों को नजदीक से देखने और उनके नवाचार एवं गुणवत्ता को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश की ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) योजना के अंतर्गत प्रदर्शित उत्पादों ने अपनी विशिष्टता और पारंपरिक कला के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बने।
माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में यह योजना स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “Vocal for Local” और “Make in India” के विज़न के अनुरूप, उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में MSME, हस्तशिल्प और निर्यात क्षेत्र की अहम भूमिका पर भी सार्थक चर्चा हुई। यह आयोजन आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम को दर्शाता है।






