आज नोएडा के सेक्टर-51 में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा आयोजित व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सतीश महाना जी, पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर जी, नोएडा विधायक पंकज सिंह जी, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान जी एवं गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी सहित अन्य पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में व्यापार जगत के अनेक सम्मानित प्रतिनिधियों एवं व्यापारी बंधुओं से आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प एवं व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने के विजन पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारी समाज की भूमिका को राष्ट्र की आर्थिक प्रगति का आधार बताते हुए, उनके सुझावों और अनुभवों को साझा किया गया। यह कार्यक्रम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, नीतिगत सुधारों और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।







