आज नोएडा के सेक्टर-51 स्थित शेवरॉन दरबार हॉल में फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘संकल्प’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय विधानसभा अध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्री सतीश महाना जी के साथ पंजाबी समाज के सम्मानित सदस्यों एवं गणमान्यजनों से आत्मीय भेंट एवं संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पंजाबी समाज की समृद्ध संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में योगदान से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। ऐसे कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी सहयोग, सद्भाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।







