आज नोएडा के सेक्टर-14ए में श्री कृष्ण माँ जालपा भवानी गौशाला समिति द्वारा आयोजित हरियाली अमावस्या वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पौधारोपण किया। हरियाली और पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण न केवल प्रकृति को संरक्षित करने का माध्यम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर उपस्थित प्रियजनों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। प्रकृति संरक्षण और राष्ट्रप्रेम की यह भावना समाज को एकजुट करते हुए देश के प्रति हमारी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूत करती है।







