आज नोएडा के सेक्टर-74 स्थित रॉयल हॉल, वेडिंग क्राउन एवं सेक्टर-46 स्थित ग्रीन एवेन्यू में आयोजित सुंदरकांड पाठ में श्रद्धापूर्वक सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम एवं पवनपुत्र हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट एवं संवाद करने का अवसर भी प्राप्त हुआ।
सुंदरकांड का पाठ श्रद्धा, भक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे, यही प्रार्थना है।







