
आज नोएडा के सेक्टर-12 स्थित भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर मातृशक्ति एवं उपस्थित सभी सम्मानितजनों से आत्मीय भेंट एवं संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।
हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा पावन पर्व है, जो प्रकृति, आस्था, उल्लास और सामाजिक सौहार्द का संदेश देता है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ समाज में आपसी जुड़ाव और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं।






