आज नोएडा सेक्टर-33 में नोएडा मलयाली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ओणम सेलिब्रेशन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मलयाली समाज के भाई-बहनों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया तथा ओणम पर्व की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
ओणम केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समृद्ध भारतीय संस्कृति, परंपराओं, सद्भाव और सामाजिक एकता का उत्सव है। ऐसे आयोजन देश की सांस्कृतिक विविधता को और समृद्ध करते हुए आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। भारतीय संस्कृति की अनेकता में एकता की भावना को सशक्त करने वाले ऐसे आयोजन सदैव प्रेरणादायी हैं।







