आज कलेक्ट्रेट सभागार, गौतमबुद्धनगर में माननीय राज्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनपद के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह जी की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों को लेकर आयोजित बैठक में सम्मिलित हुआ। बैठक में जनपद में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति तथा जनसुविधाओं से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर जी, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह जी, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र सिंह भाटी जी, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान जी, गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी जी सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जनसमस्याओं के समाधान, जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर आवश्यक दिशा में विचार-विमर्श किया गया। जनपद में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।







