आज नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कार्यालय पर जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों, पार्टी पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता बंधुओं एवं हजारों की संख्या में आए आत्मीयजनों ने जिस स्नेह, अपनत्व और शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया, उसके लिए हृदय से आभार। सुबह से देर शाम तक आप सभी से मिलना, शुभकामनाएँ प्राप्त करना और आत्मीय संवाद का यह सिलसिला मेरे लिए बेहद भावुक एवं अविस्मरणीय रहा। फोन, संदेश अथवा व्यक्तिगत रूप से पहुँचकर शुभकामनाएँ देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से धन्यवाद।
आप सभी का यह प्रेम, स्नेह और विश्वास मेरे लिए जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा है। जनहित से जुड़े कार्यों के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर प्रयास करता रहूँगा। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की भावना से प्रेरणा लेते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के संकल्प को आगे बढ़ाना ही हमारा ध्येय है। आप सभी का स्नेह और विश्वास सदैव इसी प्रकार बना रहे। आप सभी के प्रेम एवं आशीर्वाद के लिए हृदय से धन्यवाद एवं कोटिशः आभार।







