आज अपने जन्मदिवस के अवसर पर नोएडा के सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम पहुँचकर वहाँ रह रहीं आश्रित माताओं-बहनों के साथ समय बिताने और उनसे आत्मीय संवाद करने का अवसर मिला। उनके बीच कुछ पल बिताना मेरे लिए बेहद भावुक, आत्मीय और संतोष देने वाला अनुभव रहा। जन्मदिवस के अवसर पर प्राप्त स्नेह और शुभकामनाओं के बीच यह सेवाभाव मेरे लिए एक विशेष एवं अविस्मरणीय स्मृति बन गया।
इन माताओं-बहनों के जीवन में अपनत्व, सम्मान और परिवार जैसा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए अपना घर आश्रम की पूरी टीम जिस निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवा कर रही है, वह समाज के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे सेवा कार्य हमें यह एहसास कराते हैं कि मानव जीवन की सार्थकता किसी जरूरतमंद के जीवन में सहारा, सम्मान और अपनापन बनने में है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सेवा संकल्प अभियान’ की भावना से प्रेरणा लेते हुए सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने का अवसर मिला। आप सभी के स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं कोटिशः आभार।







