आज ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज कॉलेज में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी जी के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा पर आधारित ‘नमो सेवा अनकही कहानियाँ’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री राम प्रताप सिंह चौहान जी, पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी, राज्यसभा सांसद श्री सुरेंद्र सिंह नागर जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती महामेधा नागर जी, दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी, जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह जी, विधान परिषद सदस्य श्री नरेंद्र सिंह भाटी जी, पूर्व राज्यसभा सदस्य श्रीमती कांता कर्दम जी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिसोदिया जी, जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा के अनुभवों और राष्ट्रहित के प्रति उनके संकल्प से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जानने का अवसर मिला। सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है।







