आज गाजियाबाद के सन सिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन एवं संघर्षों पर आधारित भव्य ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ के मंचन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस गरिमामय अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय श्री रामनाथ कोविंद जी, झारखंड के माननीय राज्यपाल श्री संतोष गंगवार जी, माननीय राज्यमंत्री श्री कुंवर बृजेश सिंह जी एवं नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
छत्रपति शिवाजी महाराज का अदम्य साहस, स्वराज के प्रति अटूट समर्पण, कुशल नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हमें स्वाभिमान, साहस, न्याय और मातृभूमि के प्रति समर्पण का संदेश देता है। ‘जाणता राजा’ जैसे ऐतिहासिक महानाट्य भारतीय इतिहास के गौरवशाली अध्यायों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हुए नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों के संघर्षों, आदर्शों और योगदान से परिचित कराने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार द्वारा भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुँचाने के इस सराहनीय प्रयास के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।







