आज जेवर विधानसभा क्षेत्र के जहांगीरपुर में श्री रामायण मेला समिति द्वारा आयोजित कुश्ती दंगल में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस आयोजन में पारंपरिक कुश्ती के प्रति लोगों का उत्साह और खेल संस्कृति के प्रति उनका जुड़ाव देखने को मिला।
कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो शारीरिक क्षमता, अनुशासन, धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही, ये हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खेलों को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
स्थानीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं को प्रोत्साहन देना युवाओं में खेल भावना, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। श्री रामायण मेला समिति को इस आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।







