ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक एक्वा लाइन मेट्रो के 8.449 किलोमीटर लंबे विस्तार और 5 नए मेट्रो स्टेशनों के निर्माण को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
इस विस्तार से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी और अधिक मजबूत होगी। साथ ही, सेक्टर-61 पर ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज की सुविधा मिलने से यात्रियों का आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा। इससे क्षेत्र के लाखों निवासियों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन का विकल्प मिलेगा और लंबे समय से लंबित मेट्रो की मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को मंजूरी मिलने पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।







