गौतमबुद्ध नगर के औद्योगिक विकास की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा। ग्रेटर नोएडा में लगभग ₹1,220 करोड़ के निवेश से स्थापित होने वाले CNH प्लांट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने वर्चुअल माध्यम से परियोजना की आधारशिला रखी।
इस प्लांट में ट्रैक्टर, कृषि उपकरण, आधुनिक मशीनरी एवं बुलडोजर का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। यह निवेश गौतमबुद्ध नगर को औद्योगिक एवं विनिर्माण क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
गौतमबुद्ध नगर निरंतर निवेश, उद्योग और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस महत्वपूर्ण औद्योगिक पहल के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद। यह परियोजना विकसित उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करने में योगदान देगी।







