आज कलेक्ट्रेट सभागार, गौतमबुद्ध नगर में माननीय राज्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्री कुंवर बृजेश सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुआ। बैठक में कानून व्यवस्था, राजस्व विभाग तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस अवसर पर दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी, जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी जी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी एवं नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में जनपद की कानून व्यवस्था की स्थिति, राजस्व से जुड़े विषयों और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। साथ ही जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक बेहतर तरीके से पहुँच सके।







