आज नोएडा के सेक्टर-31 में पूर्वांचल मित्र मंडल छठ पूजा समिति द्वारा आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम तथा ग्राम सदरपुर, सेक्टर-45 में सोम बाजार सदरपुर एवं ग्राम सदरपुर युवा टीम द्वारा आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।
लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना का महापर्व छठ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संदेश लेकर आता है।
इस शुभ अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और खुशहाली की मंगलकामना करता हूँ।







