औरंगाबाद में आगामी चुनाव को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक

अपने बिहार प्रवास के दौरान औरंगाबाद जिले में आगामी चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत भाजपा, उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजय कुमार जी, औरंगाबाद के पूर्व सांसद श्री सुशील सिंह जी, रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार श्री प्रमोद कुमार सिंह जी एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं के साथ आयोजित महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में…

औरंगाबाद में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनिल कुमार सिंह जी से भेंट

औरंगाबाद में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अनिल कुमार सिंह जी से आत्मीय भेंट कर सार्थक चर्चा की। विकास और सुशासन के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और संगठन को मज़बूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

रफीगंज विधानसभा के पार्टी पदाधिकारियों एवं एनडीए प्रत्याशी के साथ बैठक

आज अपने बिहार प्रवास के दौरान रफीगंज के पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष गण, भाजपा एवं जेडीयू के वरिष्ठ नेतागण तथा रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के कर्मठ एवं सुयोग्य प्रत्याशी श्री प्रमोद कुमार सिंह जी के साथ बैठक की। बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई…

रफीगंज विधानसभा में एनडीए उम्मीदवार प्रमोद कुमार सिंह जी के समर्थन में जनसभा संबोधन

अपने बिहार प्रवास के दौरान आज औरंगाबाद जिले के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के कर्मठ एवं सुयोग्य उम्मीदवार श्री प्रमोद कुमार सिंह जी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। सभा में उपस्थित प्रिय क्षेत्रवासियों से राज्य में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पुनः एनडीए की सरकार बनाने की…

गुरुआ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र डांगी जी से भेंट

गया ज़िले के गुरुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा (एनडीए) प्रत्याशी श्री उपेंद्र डांगी जी से आत्मीय भेंट की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सार्थक एवं रणनीतिक चर्चा हुई, जिसमें क्षेत्र के विकास और संगठन की मज़बूती पर विशेष बल दिया गया।

औरंगाबाद के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चुनावी रणनीति पर चर्चा

बिहार प्रवास के दौरान आज पूर्व सांसद श्री सुशील सिंह जी, भाजपा अध्यक्ष औरंगाबाद श्री विजेन्द्र चंद्रवंशी जी, जिला प्रभारी श्री मनोज कुशवाहा जी तथा विधानसभा प्रभारी श्री दीपक जी से भेंट की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं संगठनात्मक रणनीति पर सार्थक चर्चा हुई।

ग्रेटर नोएडा में औरंगाबाद जिले के छात्रों से आत्मीय भेंट

अपने बिहार प्रवास के दौरान आज ग्रेटर नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय एवं गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में अध्ययनरत औरंगाबाद जिला निवासी छात्रों से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर छात्रों को प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

औरंगाबाद भाजपा चुनाव कार्यालय में हुई सार्थक चर्चा

भारतीय जनता पार्टी चुनाव कार्यालय, औरंगाबाद में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सार्थक चर्चा की गई। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ एनडीए कार्यकर्ता पूर्ण उत्साह और समर्पण के साथ विजय की ओर अग्रसर हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी से आत्मीय भेंट

प्रकाश पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर आज नई दिल्ली में मा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी से आत्मीय भेंट की तथा उन्हें दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विविध विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव जी से शिष्टाचार भेंट

आज मा. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें प्रकाश पर्व दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनके स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक विचारों से आत्मीय संवाद हुआ।