नोएडा सोसाइटी निवासियों से आत्मीय संवाद
आज नोएडा सोसाइटी के सम्मानित निवासियों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया। उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निर्देश दिए। जनसेवा ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है।
आज नोएडा सोसाइटी के सम्मानित निवासियों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया। उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निर्देश दिए। जनसेवा ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है।
अपने साहस, समर्पण और कुशल नेतृत्व से देश की रियासतों को एकता के सूत्र में बांधने वाले ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। उनका जीवन और विचार राष्ट्र प्रेम, अखंडता और भाईचारे की प्रेरणा का अनंत स्रोत बने रहेंगे।
जीवन तभी सार्थक बनता है जब हम इसे उद्देश्य के साथ जीते हैं। अपनी धरोहर को संजोना और उन मूल्यों का सम्मान करना जो हमें आकार देते हैं, हमारी असली पहचान को दर्शाता है। यही आदर्श हमें सफलता और आत्मसम्मान की ओर अग्रसर करते हैं।
आज नोएडा में निर्माणाधीन भंगेल फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री कुँवर बृजेश सिंह जी, नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता जी तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा जी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की…
अपने राष्ट्र के सामने सिर झुकाना न केवल सम्मान का प्रतीक है बल्कि यह हमारी पहचान और अस्तित्व का आधार भी है। आइए, हम सभी मिलकर अपने देश के गौरव को बढ़ाने और उसकी सेवा में अपना योगदान देने का संकल्प लें।
देश के पूर्व रक्षामंत्री, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित सरलता एवं सहजता के प्रतीक मनोहर पर्रिकर जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। भारतीय सेनाओं के आधुनिकीकरण में उनके अभूतपूर्व योगदान और सादगी से भरे उनके सार्वजनिक जीवन ने सभी देशवासियों को प्रेरणा दी है। उनका जीवन हमें समर्पण और सेवा…
13 दिसंबर 2001 को संसद भवन पर हुए आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देकर माँ भारती की रक्षा करने वाले वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को सादर नमन। यह कृतज्ञ राष्ट्र उनके त्याग और समर्पण को सदैव स्मरण करेगा। वीर सैनिकों की राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
जीवन में सफलता के लिए अपने निर्णय स्वयं लें क्योंकि आपसे बेहतर आपके सपनों और क्षमताओं को कोई नहीं समझ सकता। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और अपने मार्ग को खुद तय करें।
नोएडा एयरपोर्ट के बाद अब गौतमबुद्ध नगर जल्द ही एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की ओर अग्रसर है। क्षेत्र में आधुनिक और विश्वस्तरीय फिल्म सिटी की स्थापना होने जा रही है, जो न केवल फिल्म निर्माण के क्षेत्र में नई क्रांति लाएगी, बल्कि रोजगार और क्षेत्रीय विकास को भी प्रोत्साहन देगी।
हर बड़ा सफर एक छोटे कदम से शुरू होता है। यह संदेश हमें प्रेरित करता है कि नए लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए पहला कदम सबसे महत्वपूर्ण है। आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ हम किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं। आइए, एक सकारात्मक शुरुआत करें!