आज नोएडा के सेक्टर-12 में श्री बजरंग रामलीला संचालिका न्यास द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम की पावन लीलाओं का आनंद लिया। रामलीला भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो प्रभु श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों के माध्यम से सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
इसके पश्चात नोएडा के सेक्टर-45 में केसरवानी वैश्य महासभा द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में सम्मिलित होकर माँ दुर्गा की आराधना से जुड़े इस पावन अवसर का हिस्सा बना। माँ दुर्गा की उपासना शक्ति, साहस और सकारात्मकता का संदेश देती है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी आस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रभु श्रीराम के आदर्श और माँ दुर्गा का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए।
जय माता दी! जय श्रीराम! 🙏🚩







